ग्राहकों के भरोसे के साथ चॉइस वेल्दी ने पूरा किया पहला साल, उत्तराखंड में विस्तार का लक्ष्य..


हल्द्वानी। बीमा और म्यूचुअल फंड क्षेत्र में सलाहकार के रूप में कार्य कर रही चॉइस वेल्दी ने उत्तराखंड में सफलतापूर्वक अपना एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस अवसर पर हल्द्वानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें चॉइस वेल्दी, अवीवा लाइफ इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चॉइस वेल्दी के संचालक अशहर जामी सुहैल ने बताया कि चॉइस वेल्दी विभिन्न राष्ट्रीय कंपनियों के साथ पार्टनर के रूप में जुड़कर ग्राहकों को निवेश और बीमा से संबंधित सलाह उपलब्ध कराती है। संस्था का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी जरूरत और वित्तीय लक्ष्यों के अनुरूप निवेश के बेहतर विकल्पों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि संस्था ने अपने ग्राहकों को बेहतर रिटर्न के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया है और बड़ी संख्या में ग्राहक सेवाओं से संतुष्ट हैं चॉइस वेल्थी आईआरडीएआई और एएमएफआई लाइसेंस होल्डर संस्था है
अवीवा के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुराग गर्ग जी ने कहा कि भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक हर घर को बीमा सुरक्षा से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। अवीवा की ब्रांच मैनेजर दिव्या जोशी ने बताया इसी दिशा में अवीवा लाइफ इंश्योरेंस के साथ मिलकर चॉइस वेल्दी भी लोगों को बीमा और वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है।
वहीं अशहर जामी सुहैल ने कहा कि चॉइस वेल्दी का विस्तार पूरे कुमाऊं सहित उत्तराखंड तक पहुंचने की पूरी उम्मीद है उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार की वित्तीय और जीवन सुरक्षा के लिए योजनाबद्ध निवेश की आवश्यकता है। इसके लिए म्यूच्यूअल फण्ड , SIP, SWP, PMS, हेल्थ इंश्योरेंस और टर्म इंश्योरेंस जैसे विकल्पों को समझना और अपनी जरूरत के अनुसार निवेश करना जरूरी है अवीवा के डिस्ट्रिक प्रबंधक नीरज वर्मा ने वित्तीय जोखिमों पर आम नागरिकों को जागरूक रहने की सलाह दी।
इस दौरान संस्था के संतुष्ट ग्राहकों ने चॉइस वेल्दी को एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही साथ ही चॉइस वेल्दी के संचालकों, सदस्यों ने प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान अवीवा के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुराग गर्ग, चॉइस वेल्दी के संचालक अशहर जामी सुहैल,अवीवा की ब्रांच मैनेजर दिव्या जोशी, अवीवा के डिस्ट्रिक प्रबंधक जतिन वर्मा मौजूद थे



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


घर में घुस कर गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला_ महिला ने दिखाया साहस, ऐसे काबू किया गया खूंखार.Video
हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी