Ad

रिश्वतखोरी के मामले में कानूनगो रमेश चन्द्र निलंबित..haldwani

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। जमीन से जुड़े विवाद में रिश्वत मांगने के आरोपों पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। हल्द्वानी तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) रमेश चंद्र को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के बाद उन्हें रामनगर से संबद्ध किया गया है। साथ ही पूरे मामले में विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

मामला हल्द्वानी तहसील के हिमतपुर तल्ला क्षेत्र का है। यहां एक प्लॉट पर अतिक्रमण की शिकायत के बाद सीमांकन और कार्रवाई के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता तनोज तिवारी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

शिकायत के अनुसार, प्लॉट की करीब 5.5 फीट चौड़ी और 80 फीट गहरी जमीन पर अतिक्रमण का मामला था। इस संबंध में 14 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि 20 नवंबर को कानूनगो ने विवादित जमीन का निरीक्षण किया और शिकायतकर्ता को अपने कार्यालय बुलाया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान पहले 9,700 रुपये लिए गए और जमीन से जुड़े दस्तावेज भी लिए गए। इसके बाद आगे की कार्रवाई जल्द कराने के नाम पर 50 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की गई।

मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने जांच एसडीएम को सौंपी। प्रारंभिक जांच में शिकायतकर्ता को राजस्व निरीक्षक के कार्यालय बुलाए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसडीएम ने कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने 21 नवंबर को निलंबन के आदेश जारी कर दिए। साथ ही राजस्व निरीक्षक के पूर्व तैनाती स्थल हरिद्वार से उनके आचरण और कार्यप्रणाली से संबंधित रिपोर्ट भी मांगी गई है।

हरिद्वार में भी जांच के दायरे में आया था कानूनगो

जानकारी के अनुसार, रमेश चंद्र का नाम हरिद्वार में नगर निगम की जमीन से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच के दौरान भी सामने आया था। इसके बाद उनका तबादला हल्द्वानी किया गया था। अब हल्द्वानी में रिश्वत मांगने की शिकायत पर हुई कार्रवाई से राजस्व विभाग में हलचल मची हुई है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। हालांकि, कानूनगो के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर विभागीय जांच के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *