नैनीताल के गांवों में दूषित पानी का ‘जहर’,आधी आबादी बीमार_20 छात्रों को पीलिया,स्कूल बंद..


उत्तराखण्ड में नैनीताल से जुड़े गांव में पेयजल ऐसा की न केवल 50%गांव के लोग पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, बल्कि वहां के एक प्रतिष्ठित स्कूल के 20 से अधिक छात्र पीलिया के रोगी निकलने से स्कूल को बंद कर दिया गया है।
नैनीताल से चंद किलोमीटर की दूरी पर
वीरभट्टी, छिंडां मल्ला, गांजा, बगरीखोड़, छिंडां तल्ला, सड़ियाताल आदि गांव में जल संस्थान की पेयजल सप्लाई है। यहां के गांव में कई परिवार रहते हैं। इन परिवारों के लगभग 200 लोगों में से 50प्रतिशत आबादी दूषित पानी पीने से बीमार हो गई है।
इस पानी से उन्हें पीलिया, डायरिया, उल्टी दस्त, बुखार, पेचिस जैसी बीमारियों ने घेर लिया है। इन गांव के बच्चे, बूढे, जवान और महिलाएं सभी बीमार पड़े हैं। उनकी शिकायत है कि नाले के पानी में सीवर मिलकर आता है जिसे उन्हें पेयजल के रूप में सप्लाई किया जाता है। देखने में गांव के लोग भी बेहद कमजोर और सुस्त नजर आए।
हल्द्वानी से नैनीताल मार्ग में बसे ज्यूलिकोट क्षेत्र के एक स्कूल में 20 से अधिक छात्रों को पेट दर्द समेत अन्य तकलीफें होने के बाद टैस्ट कराने पर पीलिया पाया गया। स्कूल प्रबंधन ने स्कूल को आपातकालीन अवकाश कर आने वाली राखी कि छुट्टियों के साथ जोड़ दिया है। अब स्कूल पहली सितंबर से खुलने की जानकारी मिली है।
इसके अलावा इस क्षेत्र से जुड़े क्षेत्रों में पहले भी दूषित पेयजल सप्लाई के चलते क्षेत्रवासी पेट की गंभीर बीमारियों के शिकार हो चुके हैं। जल संस्थान ने सेंपल लिए थे। तब स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोग बीमार निकले थे।
पीड़ित ग्रामीण अब प्रशासन और जल संस्थान से इसका स्थायी समाधान मांग रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर