हल्द्वानी के व्यापारिक केंद्र मंगल पड़ाव को नया स्वरूप देने की तैयारी, महापौर ने सुनी व्यापारियों की बात


haldwani –

हल्द्वानी के मंगल पड़ाव में प्रस्तावित नगर निगम कॉम्प्लेक्स को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ चर्चा शुरू कर दी है। सोमवार को महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने नगर निगम के व्यापारियों के साथ बैठक कर प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स के निर्माण और भविष्य की व्यवस्थाओं पर विस्तार से बातचीत की।
बैठक में महापौर ने व्यापारियों की समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि मंगल पड़ाव में प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स के निर्माण से लेकर आगे की व्यवस्थाओं तक व्यापारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। नगर निगम की प्राथमिकता है कि विकास कार्यों के साथ स्थानीय व्यापारियों की रोजी-रोटी और सुविधाएं भी प्रभावित न हों।
महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि व्यापारियों के सहयोग और सुझावों के आधार पर ही बेहतर व्यवस्था तैयार की जाएगी। नगर निगम शहर के विकास के साथ स्थानीय व्यापारियों के हितों और सुविधाओं के प्रति भी प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम और व्यापारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर सभी समस्याओं का सकारात्मक समाधान निकाला जाएगा, ताकि प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स का निर्माण और उससे जुड़ी व्यवस्थाएं सभी के हित में हों।
बैठक में नगर आयुक्त आशिमा गोयल सहित नगर निगम के संबंधित अधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी के व्यापारिक केंद्र मंगल पड़ाव को नया स्वरूप देने की तैयारी, महापौर ने सुनी व्यापारियों की बात
अब खाद वितरण में नहीं होगी मनमानी! मोबाइल ऐप से होगी बुकिंग..
रिश्वतखोरी के मामले में कानूनगो रमेश चन्द्र निलंबित..haldwani
आज बिंदुखत्ता में मुख्यमंत्री का दौरा, लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत
वर्दी का मानवीय चेहरा_ गांवों में बुजुर्गों का हाल जानने पहुंचे नैनीताल SSP