आज बिंदुखत्ता में मुख्यमंत्री का दौरा, लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत


हल्द्वानी, 23 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज लालकुआं के बिंदुखत्ता पहुंचेंगे। यहां वह लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग कर लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे हेलीकॉप्टर से श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) के एनआईटी हेलीपैड से रवाना होंगे और दोपहर 1:30 बजे लालकुआं के संजय नगर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज मैदान पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री कार से दोपहर 1:45 बजे बिंदुखत्ता के संजय नगर-1 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान पहुंचेंगे। यहां आयोजित लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:45 बजे बिंदुखत्ता से रवाना होकर 2:55 बजे आदर्श इंटर कॉलेज मैदान, संजय नगर पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 3:05 बजे हेलीकॉप्टर से बनबसा के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के अनुसार तैयारियां की हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


आज बिंदुखत्ता में मुख्यमंत्री का दौरा, लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत
वर्दी का मानवीय चेहरा_ गांवों में बुजुर्गों का हाल जानने पहुंचे नैनीताल SSP
हल्द्वानी में 29 नवंबर को जुटेंगी देश-प्रदेश की जानी-मानी हस्तियां, नेहा बोरा समेत कई नाम चर्चा में..
हल्द्वानी के चर्चित हनी ट्रैप केस में ज्योति की गिरफ्तारी पर रोक
एरीज की सृंजना राउत को URSI-RCRS 2026 का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार