एक लाख की अंगूठी छीन कर भागा विनोद शर्मा पकड़ा गया..haldwani


हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिक से करीब एक लाख रुपये कीमत की सोने की अंगूठी झपटने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 60 वर्षीय विनोद शर्मा निवासी रामनगर के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, 8 अगस्त को कुसुमखेड़ा निवासी महेंद्र चंद तिवारी के हाथ से अज्ञात व्यक्ति करीब 6-7 ग्राम की सोने की अंगूठी झपटकर फरार हो गया था। मामले में 10 अगस्त को थाना मुखानी में मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध की पहचान के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी।
11 अगस्त को मुखानी क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विनोद शर्मा को बिना नंबर की स्कूटी के साथ दबोच लिया। तलाशी में उसके कब्जे से झपटी गई पीली धातु की अंगूठी बरामद हुई। मामले में BNS की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में लूट, झपटमारी, धोखाधड़ी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
पुलिस की कार्रवाई पर एक नजर
24 घंटे में खुलासा
करीब ₹1 लाख की अंगूठी बरामद
वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद
आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर
भारी बारिश के बीच नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल..heavy rain alert
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, हाई अलर्ट पर नैनीताल_इस जिले में छुट्टी घोषित
पैर फिसला और नहर के बहाव में बहती चली गई मासूम_नन्ही पीहू की मौत..bhimtal