नैनीताल में कूड़े के ट्रक में फैंके मिले राष्ट्रध्वज,तिरंगे का अपमान करने वालों की जांच हो..


ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड के नैनीताल में राष्ट्र ध्वज का घोर अपमान देख स्थानीय लोग नाराज़। कूड़े के ट्रक में मिले दर्जनभर ध्वज निकालकर समाजसेवी ने चालक को सौंपे।
नैनीताल में सवेरे उठे कूड़े को दोपहर में छोटी गाड़ियों के माध्यम से बड़े ट्रक में ट्रांसफर किया जाता है। ये कार्यवाही मॉलरोड में तल्लीताल चर्च के आगे रोड में हो रही थी। आज इस दौरान तल्लीताल की हल्द्वानी रोड से आए कूड़े के कन्टेनरक से कूड़ा बड़े ट्रक में पलटा गया। तभी वहां से गुजरते कुछ लोगों की नज़र ट्रक के कूड़े में पड़े लगभग दर्जनभर राष्ट्रध्वज पर पड़ी। पूर्व सभासद और समाजसेवी राजेन्द्र परगाई ने तत्काल कूड़े से राष्ट्र के गौरव तिरंगे को कूड़ा ट्रक संख्या यू.के.04CB3756 से निकला और चालक को बुलाकर इस गलती का एहसास कराया। इसके बाद ध्वज को तत्काल सुरक्षित जगह रखकर उसे सम्मान के साथ निस्तारित करने को कहा गया। परगाई ने आम जनता से भी विनती की है कि राष्ट्रध्वज का सम्मान करते हुए इसे फहराएं या अच्छे से फोल्ड कर संभाल कर रख दें। इसका अपमान करने पर राष्ट्रद्रोह जैसे कानून से गुजरना पड़ेगा।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल में कूड़े के ट्रक में फैंके मिले राष्ट्रध्वज,तिरंगे का अपमान करने वालों की जांच हो..
हल्द्वानी के व्यापारिक केंद्र मंगल पड़ाव को नया स्वरूप देने की तैयारी, महापौर ने सुनी व्यापारियों की बात
अब खाद वितरण में नहीं होगी मनमानी! मोबाइल ऐप से होगी बुकिंग..
रिश्वतखोरी के मामले में कानूनगो रमेश चन्द्र निलंबित..haldwani
आज बिंदुखत्ता में मुख्यमंत्री का दौरा, लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत