Ad

अब खाद वितरण में नहीं होगी मनमानी! मोबाइल ऐप से होगी बुकिंग..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

किसानों को खाद वितरण में मिलेगी पारदर्शिता, नैनीताल में FFS व्यवस्था का प्रशिक्षण

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में किसानों को उर्वरकों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने और खाद की बिक्री एवं वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में पहल की गई है। इसी क्रम में रविवार को जिला सहकारी बैंक सभागार हल्द्वानी में फर्टिलाइजर फ्रेमवर्क सेल (FFS) व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में कृषि, सहकारिता एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों, फील्ड कर्मचारियों और जनपद के निजी खाद विक्रेताओं ने प्रतिभाग किया। भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर की CPMU टीम के प्रशिक्षक सुमित वाधवा ने प्रतिभागियों को FFS व्यवस्था के तहत उर्वरकों की बिक्री प्रक्रिया, किसानों की पहचान एवं सत्यापन, मोबाइल ऐप के माध्यम से खाद की बुकिंग और वितरण की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान फील्ड कर्मचारियों को मोबाइल ऐप के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। नई व्यवस्था का उद्देश्य खाद वितरण में पारदर्शिता बढ़ाना, किसानों तक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना और वितरण प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाना है। साथ ही व्यवस्था लागू होने के दौरान आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर भी जोर दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विभाग देहरादून से संयुक्त कृषि निदेशक एनएस बर्फाल, उप निदेशक कृषि प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी नैनीताल विवेक राय, मुख्य कृषि अधिकारी नैनीताल तथा सहायक निबंधक सहकारी समितियां नैनीताल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

नई FFS व्यवस्था से खाद की बुकिंग से लेकर वितरण तक की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी होने की उम्मीद है, जिससे किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *