उत्तराखंड : यहाँ ट्रेन की चपेट में आया युवक..हुई दर्दनाक मौत..पन्तनगर में करता था जॉब..

उत्तराखंड : ऊधम सिंह नगर ज़िले के किच्छा थाने के अंतर्गत बेनी नदी रेलवे क्रासिंग के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई, सूचना पर पहुची रेलवे पुलिस और पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले लिया है, खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि कोतवाल चंद्र मोहन सिंह को सुबह सूचना मिली कि बेनी नदी रेलवे क्रासिंग के समीप काशीपुर बरेली डेमो ट्रेन की चपेट में एक युवक आ गया,सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुच गई,

साथ में रेलवे पुलिस भी मौजूद थी. कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि मृतक शख्स की पहचान राजकुमार गंगवार पुत्र गौतम गंगवार के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के बरेली ज़िले की बहेडी तहसील के गाँव कुटिया मनपुर का रहने वाला था जिसकी उम्र 23 साल बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि मृतक राजकुमार गंगवार उधम सिंह नगर ज़िले के पन्तनगर में योग शाक्ति फाउंडेशन ysf कंपनी में काम करता था. पुलिस को मृतक के पास से ड्यूटी कार्ड मिला है,पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और उसके परिवार को घटना के बारे में जानकारी दे दी है.




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Heavy Rain Alert: नैनीताल में कल स्कूल-आंगनबाड़ी बंद_ 142 भवनों को नुकसान
HeavyRain_उत्तराखंड में कल फिर बिगड़ेगा मौसम, इस जिले में स्कूल बंद रहेंगे
विकास की विरासत आगे बढ़ी, हल्द्वानी को मिला ‘हृदयेश सभागार’
नैनीताल में लम्पी वायरस की दस्तक_163 टीमें मैदान में..
“टीचर दो, टीचर दो!”शिक्षकों की कमी से परेशान बेटियों ने खोला मोर्चा, बेतालघाट इंटर कॉलेज