Ad

अनुराग एकेडमी में दीप पर्व_बच्चों ने सजाई रंगोली…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। दीपावली का त्योहार बच्चों के लिए खुशियों, उमंग और रचनात्मकता का संदेश लेकर आया। पीली कोठी स्थित नीलकंठ विहार की अनुराग एकेडमी में दीपोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने पारंपरिक परिधान पहनकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।

ADVERTISEMENTSAd

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रकृति माथुर ने बच्चों को दीपावली की कहानी और पर्व के महत्व के बारे में बताया। इसके बाद बच्चों ने आकर्षक रंगोली सजाई और पंचमुखी दीपक डेकोरेशन गतिविधि में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। अंत में सभी बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को सुरक्षित तरीके से पटाखे जलाने और सावधानी बरतने की सीख भी दी।

इस अवसर पर श्रीमती भावना एवं श्रीमती मधुबाला सहित बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *