Ad

नैनीताल की मॉल रोड पर FASTag या सिर्फ दिखावा ? पुनीत टंडन ने उठाए सवाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल। नैनीताल की मॉल रोड पर ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के नाम पर शुरू की गई FASTag व्यवस्था अब सवालों के घेरे में है। व्यवस्था लागू होने के बावजूद वाहनों को FASTag के बजाय नकद, क्रेडिट कार्ड मशीन और QR कोड के माध्यम से पास कराया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर FASTag व्यवस्था शुरू करने का मकसद पूरा कैसे होगा ? मां नैना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने इस व्यवस्था को महज दिखावा बताते हुए प्रशासन से इसकी वास्तविक स्थिति की जांच कराने की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd

पुनीत टंडन ने 11 नवंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि FASTag व्यवस्था का उद्देश्य मॉल रोड पर ट्रैफिक बॉटलनेक कम करना और यातायात को सुचारु बनाना था, लेकिन धरातल पर इसका प्रभावी इस्तेमाल होता नजर नहीं आ रहा है। उनके मुताबिक, वाहनों से अब भी नकद, कार्ड और QR कोड के जरिए भुगतान कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पहले HDFC बैंक ने नगरपालिका को तीन स्थानों पर FASTag व्यवस्था के लिए उपकरण उपलब्ध कराए थे, जो आज भी नगरपालिका के गोदाम में पड़े हैं। बाद में निजी टेंडर के माध्यम से व्यवस्था स्थापित किए जाने की बात सामने आई, लेकिन मौजूदा स्थिति इसके प्रभावी संचालन पर सवाल खड़े कर रही है।

पुनीत टंडन ने कहा कि इस मुद्दे पर जिलाधिकारी, कुमाऊं आयुक्त और मुख्यमंत्री के सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठकों में भी चर्चा हो चुकी है। उच्च न्यायालय की हाई पावर्ड कमेटी में भी ट्रैफिक व्यवस्था के सुधार के लिए इस विषय को उठाया गया है।

उन्होंने चेताया कि यदि अभी FASTag व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया गया तो पर्यटन सीजन में मॉल रोड पर जाम की समस्या और गंभीर हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर व्यवस्था की वास्तविक स्थिति जांचें और FASTag का नियमित संचालन सुनिश्चित करें।

पुनीत टंडन ने कहा कि व्यापार मंडल इस मामले में जिलाधिकारी कार्यालय को लिखित शिकायत सौंपेगा। जरूरत पड़ने पर हाई पावर्ड कमेटी के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *