Ad

नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोपों से लालकुआं में हलचल, पुलिस ने शुरू की जांच

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं नगर पंचायत के अध्यक्ष के खिलाफ ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने लगाया रंगदारी मांगने तथा जान से मारने तथा धमकाने का आरोप, पुलिस को दी तहरीर, जांच शुरू।

ADVERTISEMENTSAd

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहाँ उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के पैगंबरपुर बिलासपुर निवासी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक व किसान इंद्रजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह ने लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

इस घटना को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और पीड़ित ने दर्जनों स्थानीय लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई है।


पुलिस को दिए गए ​शिकायती पत्र में पीड़ित किसान ने बताया है कि वह रोजाना की तरह आसपास के खेतों से पशुओं के चारे की व्यवस्था कर जंगल स्थित गुर्जर खत्ते जाता है। आज सुबह लगभग छह बजे जब वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में चारा भरकर वापस लौट रहा था, तभी आजाद नगर वार्ड नंबर चार के पास लालकुआं के नगर पंचायत अध्यक्ष ने उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रास्ते में रोक लिया और गाड़ी की चाबी अपने कब्जे में ले ली।

आरोप है कि इस दौरान उसके साथ जमकर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की गई, साथ ही कथित तौर पर रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।


​इस अप्रत्याशित घटना के बाद से उसके और उसके परिजन काफी सहमे हुए हैं, क्योंकि इस प्रकार की बाधाओं से उनकी आजीविका यानी कृषि और पशुपालन से जुड़े जरूरी कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

इस मामले में पुलिस को तहरीर देने वालों में मुख्य रूप से नगर पंचायत के सभासद योगेश उपाध्याय, इरफान गुर्जर, मोशिन अली, पप्पू गुर्जर, तौफीक अहमद, याकूब गुर्जर, सरफराज, फैसल, शब्बीर गुर्जर, आजाद गुर्जर, आजाम गुर्जर और आरिफ हुसैन सहित कई अन्य लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे।


​ सभी ने पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से पुरजोर मांग की है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाए, रंगदारी मांगने और खुलेआम धमकी देने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो, दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़े कदम उठाए जाएं, पीड़ित की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में इस तरह की अराजक घटनाओं की पुनरावृत्ति को पूरी तरह रोका जाए।


​वहीं इस पूरे प्रकरण पर पुलिस का कहना है कि उन्हें इस संबंध में एक शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ बिना किसी ढिलाई के नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

रिपोर्ट – मुकेश कुमार _लालकुआं

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *