Uttrakhand : 14 लाख की लूट में शामिल बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी गिरफ्तार


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 14 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी का नाम भी शामिल है। पुलिस लंबे समय से दोनों की तलाश में जुटी थी। आखिरकार सर्विलांस और अन्य माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उन्हें रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी से गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में अब तक सात आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ चुके हैं।

इस मामले में गिरफ्तार सिद्धांत बडोनी का नाम कोटद्वार के चर्चित मोहम्मद दीपक प्रकरण से भी जुड़ा रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वह उस दौरान बजरंग दल के साथ सक्रिय था। उस पर मोहम्मद दीपक को धमकाने और मारपीट करने के आरोप भी लगे थे।
इंद्रेश अस्पताल के पास दिया था लूट की वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक, सात नवंबर को राजेश कुमार सोनी अपने साथियों दिनेश तिवारी, ओमकार और गुरविंदर के साथ प्लॉट का सौदा करने के लिए 14 लाख रुपये लेकर जा रहे थे। इसी दौरान पटेलनगर क्षेत्र में इंद्रेश अस्पताल के पास कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया।
आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और रुपयों से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित राजेश कुमार सोनी की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।
लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। पुलिस ने जांच और दबिश के बाद नौ नवंबर को तीन आरोपियों सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसमीत सिंह और शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से लूट की रकम के 1.50 लाख रुपये बरामद हुए।
इसके बाद 10 नवंबर को पुलिस ने कर्ण यादव और सोहेल अख्तर उर्फ साहिल उर्फ सल्लू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसी बीच सर्विलांस और अन्य माध्यमों से पुलिस को उनकी लोकेशन रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी में मिली। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सिद्धांत बडोनी (24), निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला और दीपक सिंह शेखावत (25), निवासी एमडीडीए कॉलोनी, लक्ष्मण चौक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, सिद्धांत के कब्जे से 40 हजार रुपये और दीपक सिंह शेखावत से 42 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
सात गिरफ्तार, 3.02 लाख रुपये बरामद
पुलिस का कहना है कि 14 लाख रुपये की लूट के मामले में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनके कब्जे से कुल 3.02 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस अब लूट की शेष रकम और घटना में शामिल अन्य संभावित लोगों के संबंध में भी जांच कर रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


Uttrakhand : 14 लाख की लूट में शामिल बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी गिरफ्तार
उत्तराखंड_पड़ोसी की घिनौनी करतूत, पटाखे दिलाने के बहाने मासूम से दुष्कर्म…
Nainital_चीना पीक के जंगलों में कॉम्बिंग,लापता अर्णव की तलाश में सर्च जारी_Video
बाबा केदार के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में विराजेंगे भोलेनाथ
काम की तलाश में हल्द्वानी आया था महेन्द्र, एक हादसे ने सबकुछ छीन लिया…