उत्तराखंड : अब यहाँ आफत बनकर आया भूस्खलन… अनगिनत मवेशियों की गई जान ….

उत्तराखंड : मानसून का मौसम पहाड़ी इलाको में आफत बनकर सामने आता है, पहाड़ी इलाको में बारिश की वजह से भूस्खलन की घटनाये लगातार सामने आती है जिससे जान और माल दोनों का नुकसान होता है. 07 अगस्त को कोतवाली श्रीनगर कोतवाली द्वारा SDRF रेस्क्यू टीम को सूचित किया गया कि नवगाँव ख़िरसु ब्लॉक में अत्यधिक वर्षा होने से भूस्खलन होने से आये मलबे की चपेट में एक गौशाला के आने से 51 बकरियां, 04 बैल और 03 गाय दब गई है व एक गाय व एक बछड़ा घायल है।उक्त सूचना प्राप्त होते ही रेस्क्यू टीम HC दीपक मेहता के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुचकर रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया गया। स्थानीय लोगो द्वारा पूर्व में ही कुछ मृत बकरियों को निकाल लिया गया था, रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग करते हुए 10 मृत बकरियों को निकाल कर ग्रामीणों के सुपर्द किया। टीम वर्तमान में गाँव मे ही रुकी हुई है । ग्रामीणों के लिए ये पशु मात्रा आय का साधन नही अपितु परिवार के सदस्य जैसे है ,अतः कल प्रातः पुनः सर्चिंग की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Heavy Rain Alert: नैनीताल में कल स्कूल-आंगनबाड़ी बंद_ 142 भवनों को नुकसान
HeavyRain_उत्तराखंड में कल फिर बिगड़ेगा मौसम, इस जिले में स्कूल बंद रहेंगे
विकास की विरासत आगे बढ़ी, हल्द्वानी को मिला ‘हृदयेश सभागार’
नैनीताल में लम्पी वायरस की दस्तक_163 टीमें मैदान में..
“टीचर दो, टीचर दो!”शिक्षकों की कमी से परेशान बेटियों ने खोला मोर्चा, बेतालघाट इंटर कॉलेज