Ad

ड्यूटी से गायब रहना पड़ा भारी, 12 कर्मचारियों पर गिरी गाज_ नौकरी भी जा सकती है..haldwani

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी और भीमताल के विकासखंड कार्यालयों में लापरवाही का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय के औचक निरीक्षण में हल्द्वानी विकासखंड कार्यालय के 12 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनमें पांच कर्मचारी बिना अनुमति अनुपस्थित थे, जबकि सात कर्मचारी अवकाश स्वीकृत कराए बिना छुट्टी पर चले गए थे। सीडीओ ने सभी 12 कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

इतना ही नहीं, भीमताल विकासखंड कार्यालय में भी लापरवाही का मामला सामने आया। यहां तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी नैनीताल को संस्तुति भेजी जा रही है। वहीं, खंड विकास अधिकारी भीमताल के बिना अवकाश स्वीकृत कराए और बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

12 कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति और विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की जांच की गई।

निरीक्षण में पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जबकि सात अन्य कर्मचारी बिना अवकाश स्वीकृत कराए छुट्टी पर पाए गए। इस पर सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी हल्द्वानी को सभी संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया गया कि जवाब संतोषजनक नहीं होने पर अनुपस्थिति वाले दिन का वेतन जारी नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विधायक निधि, सांसद निधि, राज्य वित्त और 15वें वित्त आयोग से मिली धनराशि के उपयोग की भी समीक्षा की। योजनाओं के तहत उपलब्ध बजट का पूरा उपयोग नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को आवंटित धनराशि का शीघ्र सदुपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा वीबी-जी राम जी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), ग्रामोत्थान, पंचायतीराज, युवा कल्याण, समाज कल्याण और लघु सिंचाई विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की गई।

भीमताल में तीन कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की संस्तुति

हल्द्वानी के बाद भीमताल विकासखंड कार्यालय की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई। सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी भीमताल से फोन पर संपर्क किया तो पता चला कि वह बिना अवकाश स्वीकृत कराए और पूर्व अनुमति लिए बिना मुख्यालय से बाहर गए हुए हैं। इस पर उनका स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए।

वहीं, भीमताल विकासखंड कार्यालय में अनुपस्थित मिले तीन कर्मचारियों के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी नैनीताल को संस्तुति भेजने का निर्णय लिया गया है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ संदेश है कि सरकारी कार्यालयों में मनमानी और ड्यूटी के प्रति लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकारी योजनाओं का बजट हो या कर्मचारियों की उपस्थिति, दोनों की जवाबदेही तय होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *