BIG NEWS (उत्तराखंड) : अब प्राइवेट स्कूल नही कर सकेंगे अभिभावकों को परेशान. इस टोल फ्री नंबर में करें शिकायत..

उत्तराखंड : राज्य सरकार ने कोरोना के मामले कम होने के बाद 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल खोल दिए गए हैं, स्कूल खुलने के साथ ही शासन स्तर पर निजी स्कूलों की मनमानी की शिकायतें आनी शुरू हो गई है लिहाजा शिक्षा निदेशालय ने संज्ञान लेते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जिसमें अभिभावक शिकायत कर सकते हैं।

शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरा पालन स्कूलों द्वारा सुनिश्चित कराया जाए,उन्हें कई निजी स्कूलों की शिकायतें मिल रही है,
कई स्कूल अभिभावकों पर सहमति पत्र में यह लिखने का तक दबाव बनाने में लगे हैं कि बच्चे को संक्रमण होने पर अभिभावक की जिम्मेदारी होगी।
शिक्षा निदेशक ने कहा कि ऐसे स्कूलों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही शिक्षा निदेशालय ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों को शिकायत करने के लिए 18001804132 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल की मालरोड के समीप लैपर्ड की गश्त ने बड़ाई क्षेत्रवासियों की मुश्किलें_घर के बाहर टहलता है..Video
रामनगर से हल्द्वानी तक_नैनीताल जिले में बदले जाएंगे कई मतदान केंद्र, निर्वाचन आयोग ने दी मंजूरी..
दिवाली पर नैनीताल पुलिस का महाप्रहार, 33 वारंटी गिरफ्तार..
उत्तराखंड के पांच जिलों में बदलेगा मौसम, बारिश – बर्फबारी के आसार
पांच राज्यों में चुनावी रणभेरी बजाने की तैयारी में चुनाव आयोग