Ad

उत्तराखंड : सेल्फी लेने की दीवानगी बनी मौत का सबब.. शख्स की पानी मे डूब कर हुई मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड (मसूरी) – फोटो खिंचवाने या सेल्फी लेने के चलते अब तक कई जगह बड़े बड़े हादसे हो गए हैं लेकिन लोग अक्सर सेल्फी या फोटो के चक्कर में लापरवाह नजर आते हैं ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के मसूरी के पास केंपटी फॉल में हुआ है जहां एक पर्यटक केंपटी फॉल में नहाने के दौरान फोटो खिंचवाने के चलते पैर फिसल जाने से मौत के मुंह पर चला गया।

ADVERTISEMENTSAd

दरअसल अपने 7 दोस्तों के साथ केंपटी फॉल में नहा कर इंजॉय करने आए दोस्तों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दोस्त का पैर चट्टान से फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। पर्यटक के केंपटी फॉल में डूबने से हुई मौत से केंपटी फॉल में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना कैंपटी पुलिस मौके पर पहुची और को गोताखोरों की मदद से पर्यटक के शव को पानी में से निकाला गया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बताया जा रहा है कि बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के 7 दोस्त मसूरी घूमने आए थे वह सुबह मसूरी से कैम्पटी फाल घूमने गए है मुख्य केंपटी फॉल के नीचे वाले फॉल पर सातों दोस्त नहा रहे थे कि अचानक फोटोग्राफी के दौरान एक दोस्त का पैर फिसल गया और वह सर के बल गहरे पानी में चला गया जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। दोस्तों ने काफी कोशिश करने के बाद भी अपने दोस्त को नहीं बचा पाए। पुलिस द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

कैम्पटी पुलिस इंचार्ज नवीन जुराल ने बताया कि मृतक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है प्रथम जिसका यह एक दुर्घटना है नहाते समय पर्यटक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा चला गया। मृतक के दोस्तो ने अपने दोस्त से बचाने को काफी प्रयास किया पर वह असफल रहे। उन्होने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *