

हल्द्वानी – नैनीताल : वीकेंड के दौरान शनिवार और रविवार के लिए नैनीताल और आसपास के पर्यटक स्थलों की ओर आ रहे पर्यटकों एवम अन्य वाहन चालकों के लिए नैनीताल पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। 11 मई से यातायात प्लान लागू हो जाएगा जो 12 मई की रात 10 बजे तक लागू रहेगा। यह प्लान खासतौर से यातायात को सुचारू रखने और जाम की समस्या से बचाने के साथ ही आम जनमानस की सुविधा के लिए किया गया है।
वीकेंड के दौरान 11/12.05.2024 (शनिवार / रविवार) को यातायात प्लान
समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालक जो शहर नैनीताल, भीमताल, भवाली एवं मुक्तेश्वर इत्यादि स्थानों को जा रहे है उनके वाहनों हेतु
■ बरेली रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
■ रामपुर रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनापानी तिराहे से गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
■ कालाढुंगी रोड से नैनीताल / भीमाताल की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल/लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
■ वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों को प्रवेश प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
अतः समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के वीकेण्ड का रूट प्लान का पालन कर नैनीताल/भीमाताल रोड में प्रवेश करें।नोट- यात्रा रूट में वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर बरेली रोड, रामपुर रोड व कालादुगी आने वाले पर्यटक वाहनों को गोलापार स्टेडियम में पार्क किया जायेगा, वहाँ से सटल सेवा के माध्यम से नैनीताल में प्रवेश करेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने