

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से सनसनीखेज़ खबर सामने आ रही है। वारदात जनपद के रुद्रपुर से है जहां युवक ने बहन की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है मृतक भाई सुनील ने अपनी बहन करिश्मा की हत्या के बाद खुद को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दोनों भाई बहन उत्तर प्रदेश के बरेली दरियागंज क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दो मौतों की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार चदुआ बरेली के रहने वाला 23 वर्षीय सुनील कुमार चार दिन पहले अपनी बहन 19 वर्षीय करिश्मा के साथ सिंह कॉलोनी गली नंबर दस स्थित अमोलक के मकान में किराए पर रहने लगा। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह सुनील का बहनोई रवि कुमार कमरे पर आया और काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। तो उसने दरवाजे के नीचे झांककर देखा।
जहां सुनील का शव लटका हुआ था और करिश्मा का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। जिसे देखकर रवि के हाथ पांव फूल गए और वह दौड़कर आदर्श कॉलोनी चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ सदर निहारिका तोमर,कोतवाल धीरेंद्र कुमार और चौकी प्रभारी विजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे।
जहां पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा कि भाई ने पहले बहन करिश्मा की रस्सी से गला दबाकर हत्या की और उसके बाद पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मकान स्वामी व बहनोई से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा हत्या और आत्महत्या के कारणों की इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…