Ad

Video_नैनीताल मॉल रोड की नो एंट्री में दनदनाती V.V.I.P कार_कैसे..ताक पर नियम…?

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल की मॉलरोड में रविवार शाम बरेली ज़ोन के डी.आई.जी.स्तरीय अधिकारी का परिवार ‘नो ट्रैफिक ज़ोन’ में खतरनाक ढंग से घुस गया। इतना ही नहीं वी.वी.आई.पी.नियमों को तांक पर रखकर बाहर भी निकल गया। इस दौरान लोग हैरानी से उन्हें देखकर अपने बच्चों को बचाते रहे।

ADVERTISEMENTSAd


ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में इनदिनों ग्रीष्मकालीन पर्यटक सीजन चल रहा है। यहां बड़ी संख्या में सैलानी आए हुए हैं, जिन्हें शाम के वक्त एक कम्फर्ट ज़ोन देने के लिए मॉल रोड को शाम 6 से 8 बजे तक ट्रैफिक के लिए बंद रखा जाता है। .

शाम को ये रोड पर्यटकों और स्थानीय लोगों की पसंदीदा ‘ हैवेन मॉल रोड’ बन जाती है। ये व्यवस्था ब्रिटिशकाल से ही ‘नो ट्रैफिक ज़ोन’ रही है। यहां लोग खुद और अपने बच्चों को लापरवाह होकर बिंदास छोड़ देते हैं। ऐसे में ‘नो ट्रैफिक ज़ोन’ में अचानक गाड़ी आने से हादसे का डर बन जाता है। रविवार शाम लगभग सात बजे, तल्लीताल के इंडिया होटल बैरियर को हटाकर यू.पी.25 ए.जी.0850 नंबर की दो स्टार लगी इनोवा गाड़ी घुस आई।

एक गनर और बत्ती लगी इस सरकारी गाड़ी में संभवतः अधिकारी का परिवार भी था। तमाम नियमों को तांक पर रखकर ये गाड़ी रॉंग साइड चलकर मल्लीताल में सरदार संस और नानक रेस्टोरेंट तक गई। शाम आठ बजे ट्राफिक खुलने से पहले ये वी.वी.आई.पी.एक बार फिर नियमों को तांक पर रखकर बाहर भी निकल गया, लेकिन किसी ने उसे रोका टोका तक नहीं।


इस ‘नो ट्रैफिक ज़ोन’ में ऐसा आए दिन देखने को मिल रहा है, जब किराए की टैक्सी बाइक लेकर नियम से अनजान पर्यटक भी यहां बाइक चलाते हैं।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *