

हल्द्वानी में आज पीली कोठी रोड,नीलकंठ विहार स्थित अनुराग अकादमी में मदर्स डे का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी मांओं के लिए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मां के प्यार को दर्शाने के लिए कक्षा यूकेजी के बच्चों ने थैंक यू गॉड फॉर द गिफ्ट यू गेव गीत पर नृत्य किया तथा काव्य पाठ भी किया।

कक्षा एलकेजी के बच्चों ने माय स्वीट मम्मी गीत पर नृत्य कर कर सभी का मन मोह लिया। जब सरपर हाथ हो तेरा, मैं समझी हुआ सवेरा गीत पर एक शानदार प्रस्तुति हुई।कक्षा नर्सरी के बच्चों ने मेरी मां है कितनी प्यारी कविता पर पर एक्शन डांस किया।
सभी बच्चों ने अपनी अध्यापिकाओं के साथ मिलकर माओं के लिए फ्लावर बुके बनाए। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रकृति माथुर ने बताया कि अपनी मां के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मदर्स डे का आयोजन किया जाता है। गुलदस्ते और और चॉकलेट पाकर मांओं की आंख है भर आईं ।विद्यालय के शिक्षिकाएं भावना जोशी एवं मधुबाला ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड में तबादला एक्सप्रेस, IAS-PCS के ट्रांसफर _17 अधिकारियों को नई तैनाती..
उत्तराखंड _17 IPS के तबादले..कई जिलों में नए कप्तानों की तैनाती, नैनीताल के नए SSP अर्पण यदुवंशी..
पहाड़ी उत्पादों की खुशबू और गीतों की मस्ती.. सरस मेले की स्टार नाइट में झूम उठा हल्द्वानी
संकल्प में होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन..
राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह पर यूओयू में संगोष्ठी, डिजिटल युग में पुस्तकालयों की भूमिका पर मंथन