कांग्रेस की ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली पूरी तरह फ्लॉप, जनता ने नकारा: दिनेश आर्य


हल्द्वानी -दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में बीते 1 नवंबर को आयोजित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने करारा हमला बोला है। यहाँ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने कांग्रेस की रामलीला मैदान चलो रैली एवं अभियान को पूरी तरह दिशाहीन और फ्लॉप करार दिया।
उन्होंने काग्रेंस पर तंज कसते हुए कहा कि इस रैली को न केवल देश की आम जनता, बल्कि खुद विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने भी पूरी तरह से नकार दिया है। रैली में जुटी कम भीड़ ने विपक्ष के अभियान की असलियत और उनकी जमीनी पकड़ की पोल खोलकर रख दी है।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन देश के मुद्दों के लिए नहीं, बल्कि राहुल गांधी को राजनीतिक रूप से दोबारा स्थापित करने का एक और विफल प्रयास था।
उन्होंने कहा, कांग्रेस की यह कोशिश एक बार फिर पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। देश की जनता अब कांग्रेस के इस राजनीतिक पैंतरेबाजी को अच्छी तरह समझ चुकी है।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को राजनीतिक रैलियां निकालने से पहले अपने अतीत के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस को देश के सिख समाज और दिल्ली के व्यापारियों से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एसआईआर (SIR) के बहाने देश भर में केवल भ्रम और अराजकता का माहौल पैदा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि एसआईआर कोई वास्तविक मुद्दा ही नहीं है, लेकिन कांग्रेस अपनी खिसकती जमीनी जमीन को बचाने के लिए जनता को भड़काने की कोशिश कर रही है।
हालांकि, देश की जागरूक जनता अब इस अराजकतावादी सोच को पहचान चुकी है और उनके बहकावे में आने वाली नहीं है।
उन्होंने दावा किया कि देश में स्थिरता और विकास का माहौल है। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में जनता एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों पर भरोसा जताएगी। जनता के आशीर्वाद से भाजपा इन सभी राज्यों में पूर्ण बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कांग्रेस की ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली पूरी तरह फ्लॉप, जनता ने नकारा: दिनेश आर्य
हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड पर खूनी हादसा, दो परिवारों में कोहराम..
टक्कर मारने के बाद युवक पर चढ़ा दी कार, लालकुआं में रफ्तार का कहर_Video
नैनीताल की लाइफलाइन लोअर माल रोड फिर गुलजार,, दौड़ने लगे वाहन..
डिजिटल दौर में किताबों से जोड़ने की अनूठी पहल, DSB में बांटी गईं 4000 मुफ्त पुस्तकें