वर्दी का मानवीय चेहरा_ गांवों में बुजुर्गों का हाल जानने पहुंचे नैनीताल SSP


हल्द्वानी/नैनीताल। पुलिस और जनता के बीच भरोसे का रिश्ता मजबूत करने के लिए नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे। जनमिलन कार्यक्रम के तहत उन्होंने कोटाबाग के पाटकोट और रामपुर गांव में ग्रामीणों, बुजुर्गों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और पुलिस की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

एसएसपी ने बुजुर्ग महिला और पुरुषों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि पुलिस ग्रामीणों की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। इस दौरान ग्रामीणों को कोटाबाग और बैलपड़ाव चौकी प्रभारियों के संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए गए, ताकि जरूरत पड़ने पर वे सीधे पुलिस से संपर्क कर सकें। ग्राम प्रधान रमेश चंद्र, पूर्व ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों से भी क्षेत्र की समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की गई।
एसएसपी ने संबंधित चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर गांवों में जाकर बुजुर्गों की कुशलक्षेम पूछें। खासतौर पर अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों पर ध्यान दें और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद सुनिश्चित करें।
स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
गांवों के भ्रमण के दौरान एसएसपी ने स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं और सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से सहयोग का भरोसा दिया।
इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे अभियान के तहत आयोजित कैंप में भी पहुंचे। यहां उन्होंने नन्हे बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की और उनके अभिभावकों का हालचाल जाना। एसएसपी ने स्वयं बच्चों को पोलियो की खुराक भी पिलाई। साथ ही मौजूद ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।
पहाड़ी उत्पादों और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर
एसएसपी ने क्षेत्र के एक स्थानीय होमस्टे का भ्रमण कर कुमाऊंनी व्यंजनों और पहाड़ी उत्पादों का स्वाद भी लिया। उन्होंने होमस्टे संचालकों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, उनकी पहचान बनाने और ग्रामीण पर्यटन को मजबूत करने पर चर्चा की। इस दौरान संचालकों और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनकर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
साइबर ठगी से बचने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक
जनमिलन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। एसएसपी ने बताया कि नैनीताल पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी होने पर देरी किए बिना पुलिस को सूचना दें।
इस दौरान चौकी प्रभारी कोटाबाग उपनिरीक्षक देवेंद्र राणा, चौकी प्रभारी बैलपड़ाव उपनिरीक्षक राजवीर सिंह नेगी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


आज बिंदुखत्ता में मुख्यमंत्री का दौरा, लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत
वर्दी का मानवीय चेहरा_ गांवों में बुजुर्गों का हाल जानने पहुंचे नैनीताल SSP
हल्द्वानी में 29 नवंबर को जुटेंगी देश-प्रदेश की जानी-मानी हस्तियां, नेहा बोरा समेत कई नाम चर्चा में..
हल्द्वानी के चर्चित हनी ट्रैप केस में ज्योति की गिरफ्तारी पर रोक
एरीज की सृंजना राउत को URSI-RCRS 2026 का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार