दलेर मेहंदी विवाद_ मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा बयान वायरल_माफी नहीं इस्तीफा .. Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

पदेहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने एक बार फिर सार्वजनिक मंच से ऐसा बयान दिया है, जिसने इस विवाद को और हवा दे दी है। मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि वह माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करेंगे, लेकिन अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं करेंगे।

सुबोध उनियाल ने कहा कि जीवन में आत्मसम्मान सबसे बड़ी चीज है और वह इसके साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, 18 अक्टूबर को टिहरी के कुंजापुरी मेले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दलेर मेहंदी की प्रस्तुति पर मंत्री सुबोध उनियाल ने सार्वजनिक मंच से सवाल उठाए थे। उन्होंने दलेर मेहंदी से कहा था कि जब ठीक से बोला नहीं जा रहा है तो गाना क्या गाएंगे। मंत्री की इस टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया था।

मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया, जब मशहूर गायक मीका सिंह समेत कई कलाकारों और बॉलीवुड हस्तियों ने मंत्री के बयान पर नाराजगी जताई और उनसे माफी मांगने की मांग की। अभिनेता अनुपम खेर और गायक बादशाह सहित कई चर्चित हस्तियों ने भी इस टिप्पणी की आलोचना की थी।

विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दलेर मेहंदी और मीका सिंह से फोन पर बातचीत की थी।

अब सुबोध उनियाल के ताजा बयान ने साफ कर दिया है कि वह माफी मांगने के मूड में नहीं हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *