Ad

हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड पर खूनी हादसा, दो परिवारों में कोहराम..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड पर एस बैंड के पास सोमवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई।

ADVERTISEMENTSAd

सीओ रविकांत सेमवाल के अनुसार, हादसा दो बाइकों (यूके 06 बीएच 0219 और यूके 18 ई 6717) के बीच हुआ। दुर्घटना में कालाढूंगी निवासी 30 वर्षीय सौरभ बिष्ट और रुद्रपुर निवासी 28 वर्षीय राजू गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं, कालाढूंगी बंदोबस्ती निवासी 32 वर्षीय बृजेश सती और रुद्रपुर निवासी 50 वर्षीय प्रेम शंकर शर्मा भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। हादसे के बाद दो परिवारों में मातम पसरा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *