GST कार्रवाई पर व्यापारियों का गुस्सा फूटा, घेरा कार्यालय_सर्वे रोकने के आश्वासन पर माने


हल्द्वानी। त्योहारों के बीच जीएसटी विभाग की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के जीएसटी प्रभारी राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में नैनीताल जिले के व्यापारियों ने जीएसटी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और अधिकारियों का घेराव किया।

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने छापेमारी और सर्वे के नाम पर व्यापारी उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि आगे भी इसी तरह कार्रवाई कर व्यापारियों को परेशान किया गया तो अनिश्चितकालीन बाजार बंदी का फैसला लिया जा सकता है।
वक्ताओं ने कहा कि त्योहारों के समय व्यापारियों के कारोबार में बिना व्यापार मंडल को सूचना दिए हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार को भी चेतावनी देते हुए कहा कि व्यापारियों की नाराजगी का असर आगामी चुनाव में देखने को मिल सकता है।
व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए जीएसटी विभाग की ज्वाइंट कमिश्नर हेमा भट्ट और एसआईवी डीसी ज्ञान चंद्र धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि अब किसी भी प्रकार का सर्वे नहीं किया जाएगा।
अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ हुई कथित अभद्रता पर खेद व्यक्त करते हुए माफी भी मांगी। इसके बाद व्यापारियों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
प्रदर्शन में व्यापार मंडल के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों के साथ इलेक्ट्रिक, केमिस्ट, टेंट, कैटर्स, डिस्ट्रीब्यूटर, फल-सब्जी आढ़ती और गल्ला मंडी समेत विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




GST कार्रवाई पर व्यापारियों का गुस्सा फूटा, घेरा कार्यालय_सर्वे रोकने के आश्वासन पर माने
गौलापार की तीन महिला तैराकों का एशियन मास्टर्स में चयन, भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने उमड़ा भक्तों का हुजूम_नैनीझील में विसर्जित…
किच्छा में तनाव बीच पुलिस का बड़ा एक्शन_धीरज गिरफ्तार, तीस हिरासत में..
चुनाव से पहले उत्तराखंड BJP में बड़ा चेंज_राम माधव को कमान, बांसुरी स्वराज की एंट्री