Ad

हल्द्वानी में 29 नवंबर को जुटेंगी देश-प्रदेश की जानी-मानी हस्तियां, नेहा बोरा समेत कई नाम चर्चा में..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। देश और प्रदेश के मौजूदा गंभीर मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए आगामी 29 नवंबर 2026 को हल्द्वानी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में देश और प्रदेश से जुड़े विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, कानूनी और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd

आयोजक शादाब आलम की ओर से भेजे गए आमंत्रण पत्र के अनुसार, इस बैठक में योगेंद्र यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अधिवक्ता सलमान खुर्शीद, नदीम खान, नेहा बोरा और प्रोफेसर अपूर्वानंद जैसी जानी-मानी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।

आमंत्रण पत्र में शहर और प्रदेश की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक विचार-विमर्श की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। आयोजकों का मानना है कि बैठक में शामिल होने वाले लोगों के महत्वपूर्ण सुझाव और अनुभव जनहित से जुड़े मुद्दों पर आगे की दिशा तय करने में उपयोगी साबित हो सकते हैं।

यह बैठक 29 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित घूँघट बैंकट हॉल में प्रस्तावित है।

शादाब आलम ने आमंत्रित लोगों से बैठक में शामिल होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव देने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *