हल्द्वानी में रामलीला ध्वज स्थापना की तारीख तय, निकलेगी भव्य राम बारात

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी शहर की प्राचीन श्री रामलीला कमेटी की संचालन समिति की बैठक रामलीला मैदान में हुई, जिसमें इस वर्ष की रामलीला को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

कमेटी के व्यास पंडित गोपाल दत्त शास्त्री ने बताया कि 25 सितंबर को सुबह 9 बजे रामलीला ध्वज की विधिवत स्थापना की जाएगी। इसके बाद 7 अक्टूबर को गणेश पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ होगा। वहीं, हल्द्वानी की पहचान बन चुकी भव्य राम बारात 11 अक्टूबर को निकाली जाएगी।

पिछले चार वर्षों से राम बारात के आयोजन में सहयोग कर रही प्राचीन शिव सेवा समिति के आग्रह पर इस वर्ष भी उसे राम बारात की सेवा का अवसर देने पर चर्चा हुई। समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

बैठक में रिसीवर-संरक्षक सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई सहित रामलीला कमेटी और प्राचीन शिव सेवा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। रामलीला की तारीखें तय होने के साथ ही शहर में रामलीला और राम बारात को लेकर उत्साह का माहौल बनने लगा है।

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *