Ad

हल्द्वानी के चर्चित हनी ट्रैप केस में ज्योति की गिरफ्तारी पर रोक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल। हल्द्वानी के एक कारोबारी को कथित हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने और करोड़ों रुपये वसूलने के मामले में आरोपी ज्योति सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत मिली है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए बुधवार तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। साथ ही राज्य सरकार को आवश्यक निर्देश लेकर अदालत में पक्ष रखने को कहा है।

ADVERTISEMENTSAd

मामला कारोबारी की शिकायत से जुड़ा है, जिसमें एक महिला समेत छह लोगों पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करोड़ों रुपये वसूलने और संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने एसएसपी नैनीताल से शिकायत कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की थी। इसी मामले में दर्ज प्राथमिकी को चुनौती देते हुए ज्योति सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सुनवाई के बाद अदालत ने फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *