गौलापार की तीन महिला तैराकों का एशियन मास्टर्स में चयन, भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व


हल्द्वानी। गौलापार की तीन महिला तैराक अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने जा रही हैं। नमिता पाठक, संतोषी गुरुरानी और निकिता सिंह 4 से 10 अक्टूबर 2026 तक बेंगलुरु में आयोजित होने वाली 2nd Asian Masters Swimming Championship में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
हाल ही में हरियाणा के बहादुरगढ़ में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित 22वीं नेशनल मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 में तीनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। निकिता सिंह ने तीसरा स्थान, जबकि नमिता पाठक और संतोषी गुरुरानी ने चौथा स्थान हासिल किया।
खास बात यह है कि तीनों महिला तैराक गौलापार पुल के आसपास नियमित अभ्यास कर अपनी तैयारी करती हैं। नौकरी और घरेलू जिम्मेदारियों के साथ तैराकी के जुनून को कायम रखते हुए इन महिलाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई और अब एशियन चैंपियनशिप के लिए चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
तीनों खिलाड़ियों की सफलता में उनके कोच पूनम सिरौला, महेंद्र बोरा, ताकुली प्रेमा और अमनदीप कौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। डीएसओ रासिका सिद्दीकी सहित खेल विभाग के स्टाफ ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video