दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह आसान, सैटेलाइट सर्वे और सीमांकन..


हल्द्वानी। दमुवाढूंगा के वार्ड 35, 36, 37 और 38 के लोगों को मालिकाना हक दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद राजस्व विभाग ने क्षेत्र में सर्वे, पीलर स्थापना, ड्रोन और सैटेलाइट सर्वे के साथ सीमांकन का काम पूरा कर लिया है।
अब वन विभाग से जुड़े सीमांकन और भूमि का रिकॉर्ड तैयार करने की प्रक्रिया पूरी होना बाकी है। इसी को लेकर दमुवाढूंगा के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और संबंधित विभागों को जल्द कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की।
जिलाधिकारी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि दमुवाढूंगा के नागरिक लंबे समय से मालिकाना हक की उम्मीद लगाए बैठे हैं और अब प्रक्रिया आगे बढ़ने से उनकी उम्मीदें मजबूत हुई हैं।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रधान महेश जोशी, पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता देवी दयाल उपाध्याय, पार्षद प्रतिनिधि हृदयेश कुमार, पार्षद तनुजा जोशी, पार्षद प्रतिनिधि महेशानंद, मनोनीत पार्षद पनराम, पार्षद मनोज भट्ट, पवन कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह आसान, सैटेलाइट सर्वे और सीमांकन..
Watch_खड़गे के मंच का शुद्धिकरण बना राष्ट्रीय मुद्दा_संसद में गूंजा हल्द्वानी, नड्डा बोले- बेहद दुखद है, जांच होगी!
बेटे को हिरासत में ले गयी पुलिस, मां सदमे में चल बसी.. haldwani
हल्द्वानी में बैंक कर्मचारियों ने सरकार को क्यों दिया_ आंदोलन का अल्टीमेटम
मंच पर हवन, सड़कों पर प्रदर्शन और बयानों में बारूद,गर्त में सियासत_haldwani