Nainital_शराब के नशे में पांचवी मंजिल से गिरकर मनोज जैन की मौत..


नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय मनोज जैन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह इमारत की पांचवीं मंजिल की छत पर शौच करने गया था, इसी दौरान अचानक नीचे गिर गया।
मनोज जैन बुलंदशहर का निवासी था और हल्द्वानी रोड स्थित टैक्सी पार्किंग में काम करता था। घटना के समय उसके शराब के नशे में होने की बात सामने आ रही है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आज मां ने बुला लिया”, नंदा-सुनंदा महोत्सव में भावुक हुए सीएम धामी
मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, सीएम धामी ने मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि
कल मां नंदा-सुनंदा की विदाई_नैनीताल-भवाली में ट्रैफिक बदला, कई रूट डायवर्ट, निकलने से पहले पढ़ें
ज्योलिकोट में अब तक क्या हुआ, हाईकोर्ट ने पूरी रिपोर्ट तलब की_6 सस्पेंड..
यूओयू में वित्तीय प्रबंधन पर मंथन, परिसर में शुरू हुआ ईवी चार्जिंग स्टेशन