Watch_खड़गे के मंच का शुद्धिकरण बना राष्ट्रीय मुद्दा_संसद में गूंजा हल्द्वानी, नड्डा बोले- बेहद दुखद है, जांच होगी!


हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण मामले में दिल्ली की सियासत गरमा गई है राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को भाजपा पर हमला बोला। दरअसल, विगत आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में खड़गे की जनसभा थी। इसके बाद भाजपा के लोगों ने उस मंच का शुद्धिकरण किया।
इस पर आज राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार से सवाल पूछा कि क्या लोकतंत्र में ऐसा होना चाहिए था। वहीं, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इस मामले को दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच होगी।
खरगे ने राज्यसभा में कहा मुझे यह कहते हुए बहुत दुख हो रहा है। मैंने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में रामलीला मंच से एक जनसभा को संबोधित किया था, जहां उस समय मैंने किसी समुदाय या धर्म का नाम नहीं लिया। मैंने केवल वहां के लोगों की समस्याओं के बारे में बात की। लेकिन मेरे भाषण के बाद, कल भाजपा के लोगों ने सामूहिक रूप से हवन किया और उस मंच का शुद्धिकरण किया। आपने भी इसके बारे में अखबारों में पढ़ा होगा। क्या लोकतंत्र में चीजें इसी तरह होनी चाहिए?’
वहीं, सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को जवाब दिया। उन्होंने कहा,’खरगे जी ने जो कहा, वह वाकई दुखद है, न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए, बल्कि हम सभी के लिए। भाजपा ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती। कभी नहीं।
उन्होंने आगे कहा कि लेकिन हम इसकी जांच करेंगे। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि वहां जो कुछ भी हुआ, उसकी निश्चित रूप से जांच की जाएगी। लेकिन मैं यह साफ करना चाहता हूं कि भाजपा ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती है। मैं इसकी निंदा करता हूं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस मामले को देखेंगे। यह हम सभी के लिए बहुत खेद की बात है कि आपकी भावनाएं आहत हुईं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी RTO में फायरिंग का मामला, वरिष्ठ अधिकारी निलंबित..
नैनीताल_DM ने विभागों को किया अलर्ट, गौला पुल पर SSP ने लिया हालात का जायज़ा..
उत्तराखंड : भारी बारिश के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे..
Nainital- भारी बरसात खिसका रही ज़मीन_पहाड़ पर बड़े भूस्खलन का अंदेशा..Video
Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर