नहर में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था नन्हा तेंदुआ , ग्रामीणों ने बढ़ाया मदद का हाथ..मां से मिलाया


उत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के कालाढूंगी से मानव वन्यजीव का एक ऐसा रिश्ता दिखती तस्वीर सामने आई है जिसमें नहर में डूबे तेंदुए के शावक को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला।
नैनीताल जिले में रामनगर वन विभाग के कालाढूंगी रेंज में गुरुवार सवेरे तेंदुए का एक शावक नहर में गिरा दिखा। कहबर फैलने के बाद लोगों का जमावड़ा लग गया। आसपास तेंदुए की माँ नजर नहीं आई तो ग्रामीणों ने एक बांस की लाठी नहर में डालकर शावक को बाहर निकलने में मदद की। लंबी कोशिशों के बाद तेंदुए के शावक को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया।
कुछ देर बाद तेंदुए की माँ भी वहां दिखी। रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती ने बताया कि वन कर्मियों को गश्त के निर्देश दिए गए हैं और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नहर में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था नन्हा तेंदुआ , ग्रामीणों ने बढ़ाया मदद का हाथ..मां से मिलाया
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार, तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति
आस्था के साथ सुरक्षा भी जरूरी_ तपोवन के घाटों पर हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश
सात शिक्षकों की तैनाती के आदेश भी बेअसर, बैतालघाट में फिर सड़क पर उतरी छात्राएं-अभिभावक
कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा… नैनीताल पुलिस ने आरक्षी प्रकाश नैनवाल को दी अंतिम सलामी