नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर_ डंपर से टकराई स्कॉर्पियो, मौत..

ख़बर शेयर करें

चार महीने पहले ही दोनों ने साथ जीने और जिंदगी के खूबसूरत सफर की शुरुआत की थी, 20 अप्रैल 2026 को शादी के बंधन में बंधे यतीश यादव और उनकी पत्नी शीतल नैनीताल घूमने के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा,रामनगर के पीरूमदारा में देर रात स्कॉर्पियो और 22 टायरा डंपर की आमने सामने की भीषण भिड़ंत हो गई, हादसे मे स्कॉर्पियो मे सवार यतीश यादव की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी शीतल गंभीर रूप से घायल हो गईं, यह घटना कल देर रात करीब 1 बजकर 20 मिनट कि है, जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद निवासी यतीश यादव अपनी पत्नी शीतल के साथ नई स्कॉर्पियो से काशीपुर से रामनगर होते हुए नैनीताल की ओर जा रहे थे, इसी दौरान पीरूमदारा से आगे चौधरी ढाबे के पास उनकी स्कॉर्पियो की सामने से आ रहे 22 टायरा डंपर HR38AC 4554 से जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो चालक यतीश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी शीतल गंभीर रूप से घायल हो गईं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को उपचार के लिए भिजवाया गया, बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एनसीआर के निजी अस्पताल ले जाया गया है, मृतक की पहचान 24 वर्षीय यतीश यादव पुत्र सुरेश चंद्र यादव, निवासी ग्राम शाहपुर बमेठा, थाना वेव सिटी, गाजियाबाद के रूप में हुई है, यतीश राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी थे और वर्ष 2021 में प्रतियोगिता में विजेता भी रहे थे, वह एक निजी स्कूल में बच्चों को पढ़ाते थे, वहीं उनकी पत्नी शीतल पेशे से डॉक्टर बताई जा रही हैं, हादसे की खबर मिलते ही यतीश का पूरा परिवार रामनगर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, पिता सुरेश यादव ने आरोप लगाया कि तेज रफ्तार डंपर चालक ने ओवर टेक करते हुए गलत दिशा में आकर उनके बेटे की गाड़ी को टक्कर मारी है उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है, चार महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधे यतीश और शीतल नैनीताल घूमने निकले थे लेकिन खुशियों से शुरू हुआ यह सफर एक परिवार को जिंदगी भर का गम दे गया।

बाइट 1- सुरेश यादव,मृतक का पिता

बाइट 2- डॉ तौहीद,चिकित्सक सयुक्त चिकित्सालय रामनगर

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *