ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार, तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति


हल्द्वानी,
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष आदरणीय श्री राहुल छिम्वाल जी के अनुमोदन के उपरांत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में विभिन्न पदाधिकारियों एवं ब्लॉक सचिवों की नियुक्तियां की गई हैं।
इसके साथ ही संगठन को ग्राम एवं न्याय पंचायत स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से न्याय पंचायत रानीबाग से संदीप राणा (राजा), न्याय पंचायत देवलचौड़ से पवन जोशी (पंकज) तथा न्याय पंचायत गुनीपुर जीवनंद से हरेंद्र चौरसिया (हरीश) को न्याय पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के अध्यक्ष किरन सिंह माहरा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं न्याय पंचायत अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कांग्रेस की प्राथमिकता है। प्रत्येक बूथ, न्याय पंचायत और जमीनी कार्यकर्ता तक संगठन को सक्रिय करते हुए कांग्रेस की विचारधारा और जनसरोकारों को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि “मजबूत संगठन ही जनता की आवाज को मजबूती देता है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करें।”किरन सिंह माहरा
अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार, तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति
आस्था के साथ सुरक्षा भी जरूरी_ तपोवन के घाटों पर हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश
सात शिक्षकों की तैनाती के आदेश भी बेअसर, बैतालघाट में फिर सड़क पर उतरी छात्राएं-अभिभावक
कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा… नैनीताल पुलिस ने आरक्षी प्रकाश नैनवाल को दी अंतिम सलामी
उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष बने शोएब अहमद