Ad

नैनीताल की बर्फ में प्रेक्टिस के पंच ने दीपाली को बनाया राष्ट्रीय चैंपियन..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में नैनीताल की बेटी ने राष्ट्रीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अंतराष्ट्रीय खेलों के लिए अपने रास्ते प्रशस्त कर लिए हैं। नोएडा में हुई प्रतियोगिता में दीपाली थापा ने आंध्र प्रदेश की बॉक्सर को दिन में ही तारे दिख दिए। दीपाली के परिजनों और गुरुजनों के साथ बॉक्सिंग से जुड़े लोग खुश हैं।

ADVERTISEMENTSAd


सब जूनियर नैशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक(गोल्ड मैडल)जितने वाली दीपाली थापा नैनीताल के मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर में
कक्षा 7 की छात्रा है। दीपाली के पिता ने बताया कि दीपाली ने 19 नवंबर 2020 को कोरोना काल में बॉक्सिंग खेलनी शुरू की।

उसके मुख्य कोच बॉक्सिंग में राष्ट्रीय पहचान और ऊत्तराखण्ड के ओलंपिक एसोसिएशन अध्यक्ष मुखर्जी निर्माण हैं। वो अपनी प्रेक्टिस एन.सी.एस.बॉक्सिंग अकेडमी स्नोव्यू में करती है।


खेल महाकुंभ में हारने के बाद दीपाली को हार का असली एहसास हुआ और उसने दिनरात प्रेक्टिस करनी शुरू कर दी। हल्द्वानी में 7 मार्च को हुए ट्रायल में दीपाली ने पिथौरागढ़ और एक अन्य जिले की बॉक्सर को हराया, जिसके बाद दीपाली का स्टेट टीम में चयन हो गया।

दीपिका ने घर लौटकर दस दिनों तक जमकर दिन रात प्रेक्टिस करी। नैनीताल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ पड़ने के बावजूद दीपाली नहीं रुकी और उसकी मेहनत का एक वीडियो भी वाइरल हुआ था, जो आपने जरूर देखा होगा।

यू.पी.के नोएडा में खेले गए सब जूनियर नैशनल में दीपाली ने 33 किलो वेट कैटेगिरी में प्रतिभाग किया। नैशनल चैंपियनशिप में उसे पहली बाउट में बाई मिला, प्री-क्वाटर फाइनल में उसने केरल की फातिमा को आर.ए.सी.से हराया, क्वाटर फाइनल में हरयाणा की खुशी को 4-1 से हराया, सेमी में तमिलनाडु की टी लावण्या को 5-0 और फाइनल में आंध्र प्रदेश की चंद्रिका को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया।

इसके अलावा, ऊत्तराखण्ड की ही यूथ वर्ल्ड चैंपियन निकिता चंद की छोटी बहन खुशी चंद को भी गोल्ड मैडल मिला है। इस नैशनल प्रतियोगिता में कुछ लड़कों ने भी बॉयज सेक्शन में स्वर्ण पदक जीते है।


ऊत्तराखण्ड फारेस्ट में काम करने वाले दीपिका के पिता रंजीत थापा ने हमसे बात करते हुए कहा कि दीपाली बॉक्सिंग के लिए ही बनी है। हम इसे आगे खेलने के लिए जिस स्तर पर जाना पड़ेगा जाएंगे। दीपिका के छोटा भाई रणवीर सिंह थापा नैनीताल के सैंट जोसफ कॉलेज में कक्षा 3 में पढ़ते हैं। दीपाली की माँ आशा थापा गृहणी हैं और वो दीपाली को इनदिनों चैंपियनशिप में नोएडा लेकर गई है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *