

उत्तराखण्ड में नैनीताल के एक घर पहुंचे गुलदार ने कुत्ते पर हमला किया, लेकिन कमरे का शीशा बन्द होने के कारण कुत्ते की जान बच गई। मोबाइल से बनाए वीडियो में गुलदार नजदीक से भागता नजर आया।
नैनीताल में मल्लीताल के बारहपत्थर क्षेत्र स्थित हांडी मांडी में कुमाऊं यूनिवर्सिटी में कार्यरत संपत्ति अधिकारी कुलदीप सिंह का घर है। कुलदीप ने एक कुत्ता पाल रखा है। उनके पड़ोसी ने भी एक कुत्ता पाला है। उनके मोहल्ले से लगे जंगल से अक्सर गुलदार निकलकर आ जाते हैं। आज सवेरे छह बजे दो गुलदार कुत्ते का शिकार करने उनके घर पहुँच गए।
सी.सी.टी.वी.में गुलदार देख पड़ोस में रहने वाले रंगकर्मी मंजूर हुसैन के पुत्र साऊद हुसैन ने बाहर निकलकर वीडियो बनाया। एक गुलदार वहां से वापस निकल गया और दूसरा कुलदीप की सीडी चढ़कर कुत्ते की ताक पर बैठ गया। कुछ देर इंतजार करने के बाद गुलदार कमरे में मौजूद कुलदीप के कुत्ते पर झपट गया।
बीच में शीशा होने के चलते वो शीशे से टकरा गया और कुत्ते तक नहीं पहुँच सका। कुछ समय इंतजार करने के बाद वो वयस्क गुलदार जंगल की तरफ निकल गया। दूर से अपने घर की बालकनी से वीडियो बना रहे साऊद ने नजदीक से निकलते गुलदार का वीडियो भी बना लिया। गुलदार तेजी से जंगल में विलुप्त हो गया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..