Ad

हाईकोर्ट : न्यायालय की अवमानना मामले में DM नैनीताल से जवाब तलब..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने दैवीय आपदा संबंधित अपने पूर्व के आदेश का अनुपालन नहीं करने के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए नैनीताल के जिलाधिकारी से दो सप्ताह में जवाब देने को कहा है। वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने अगली सुनवाई दो सप्ताह के बाद तय की है।

ADVERTISEMENTSAd


आज हुई सुनवाई में हल्द्वानी के चोरगलिया निवासी भुवन चन्द्र पोखरिया ने अपने मामले की खुद पैरवी करते हुए न्यायालय को बताया कि इस न्यायलय ने नैनीताल और हरिद्वार के जिलाधकारी को 18 मार्च को अवमानना का नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा था।

लेकिन नैनीताल के जिलाधिकारी ने अभीतक इसका जवाब दाखिल नहीं किया है, जबकि जिलाधिकारी हरिद्वार ने जवाब दाखिल कर दिया है। कहा कि मानसून आने में कुछ ही समय बचा है इसलिए 14 फरवरी 2023 के आदेश का अनुपालन करवाया जाय तांकि 2023 की बाढ़ जैसी स्थित उतपन्न न हो।

उन्होंने कहा कि न्यायलय ने 14 फरवरी 2023 को राज्य सरकार को निर्देश जारी कर बाढ़ से बचाव के लिए सिंचाई, वन, भूमि संरक्षण और अन्य विभागों को साथ लेकर अपने संसाधनों से आरक्षित क्षेत्रों की नदियों से मलवा, बोल्डर और शिल्ट को हटाएं जिससे नदियों का चेनेलाइजेशन हो सके। लेकिन, नैनीताल और हरिद्वार के जिलाधिकारी ने इस आदेश का पालन नहीं किया।

इसकी वजह से 2023 के मानसून सत्र में नैनीताल की नंधौर, गौला और रकसिया नानाले समेत हरिद्वार में गंगा नदी ने भोगपुर, रायवाला, लक्शर व अन्य जगहों पर भारी तबाही की थी। इससे स्कूल, पुल, सड़क, कृषि भूमि, वन भूमि सहीत करीब 600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। याचिका में प्रार्थना कर कहा गया कि न्यायालय के पूर्व के आदेशों का शीघ्र अनुपालन करवाया जाए जिससे मानसून में जान माल सुरक्षित रह सके।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *