

प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। वरिष्ठता के आधार पर आईएफएस धनंजय मोहन को प्रभारी प्रमुख वन संरक्षक का चार्ज दिया गया है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
प्रमुख वन संरक्षक के पद को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 25 अप्रैल 2024 को डीपीसी हुई। इसमें वन विभाग के कुछ अधिकारियों के नाम प्रमुख वन संरक्षक के पद के लिए भेजे गए हैं। इनमें धनंजय मोहन सबसे वरिष्ठ हैं।
जो भारतीय वन सेवा उत्तराखंड कैडर के 1988 बैच के हैं। जनवरी 2020 में उन्होंने देहरादून में भारतीय वन्य जीव संस्थान के निदेशक का पदभार संभाला था।
महकमे की कमान संभालने के बाद प्रमुख वन संरक्षक हॉफ के तौर पर धनंजय मोहन ने अपनी प्राथमिकताएं बताई। उन्होंने मौजूदा समय में फॉरेस्ट फायर को सबसे बड़ी चुनौती बताया, साथ ही मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम और कर्मचारियों की समस्याओं पर भी काम करने की बात कही।

डॉ० धनंजय मोहन (भा०व०से०), उत्तराखण्ड संवर्ग (बैच वर्ष-1988), प्रमुख वन संरक्षक को नियमित चयनोपरान्त प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ), सर्वोच्च वेतनमान, (वेतन मैट्रिक्स के स्तर-17-रु0 2,25,000) श्रेणी में प्रोन्नति करते हुए कार्यभार ग्रहण किये जाने की तिथि से प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ), उत्तराखण्ड, देहरादून के पद पर तैनात किये जाने की, श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..