Ad

हल्द्वानी में युवक को गोली मारने वाले पकड़े गए,IPL टीम को लेकर हुई थी बहस..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में बीते दिनों टीपीनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के आनंदपुर गांव में दोस्तों में विवाद हो गया विवाद इतना बड़ा एक दोस्त ने दूसरे के सीने पर फायर झोंक दिया। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए युवक को इलाज के लिए बरेली रेफर कर दिया गया था।

ADVERTISEMENTSAd

मामले में सुशील कुमार मोर्य पुत्र किशन मोर्य निवासी आनंदपुर ने तहरीर में बताया कि अभियुक्त द्वारा उसके भतीजे वेदांत मौर्य को जान से मारने की नीयत से गोली मारकर घायल कर दिया है। मामले में एसएसपी प्रहलाद मीणा ने पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे

इस मामले में आज एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने खुलासा करते हुए बताया कि युवक को जान से मारने की नीयत उस तंमचे से फायर झोंक कर फरार हुए दोनों आरोपियों को आज पुलिस की टीम ने बेल बाबा मंदिर के 500 मीटर की दूरी पर मोतिया लाइन के पास से रामपुर रोड हल्द्वानी से किशन ठाकुर उर्फ बबलू और सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस से पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि सुशील मौर्य हमारा दोस्त था जिसके घर पर उनका आना जाना रहता था। बीती 20 अप्रैल को आईपीएल में टीम बनाने को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था जिस कारण मारपीट भी हुई। इस दौरान गुस्से में आकर हम लोगों ने उसके ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। पकड़े जाने के डर से वहां से फरार हो गए। लेकिन आज पुलिस की टीम द्वारा हल्द्वानी रामपुर रोड से गिरफ्तार कर लिए गए। अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *