Ad

उत्तराखंड : बेटी की लव मैरिज से गुस्साए परिजनों ने लड़के के पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार से बेहद खौफनाक वारदात की खबर सामने आ रही है। हरिद्वार के नारसन में युवक ने प्रेमिका को भगाकर शादी की तो इससे गुस्साए युवती के परिजनों ने उसके पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। साथ ही एक युवक को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए।

ADVERTISEMENTSAd

सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी देहात समेत भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और जानकारी ली।पुलिस के अनुसार सहारनपुर जिले के थाना नागल क्षेत्र के एक गांव के युवक की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार को दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। इस बात से नाराज लड़की के परिवार वाले युवक के घर पहुंचे और दोनों के बारे में पूछताछ की।

युवक के पिता ने जानकारी होने से इनकार कर दिया। इस पर युवती के परिजन युवक के पिता को साथ लेकर दोनों की तलाश में निकल पड़े। उनके साथ एक और युवक भी था। रविवार की शाम पुलिस के पास एक नंबर से कॉल पहुंची थी कि कुछ लोगों ने सकौती मार्ग पर उनके साथ मारपीट की है।

सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक ने पुलिस को बताया कि युवती के परिजनों ने रास्ते में प्रेमी के पिता और उसके साथ मारपीट की है। इसमें प्रेमी के पिता की मौत हो गई है और युवती के परिजन फरार हो गए।

सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एसपी देहात एसके सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि म़ृतक के पुत्र ने युवती से शादी कर ली है। इससे युवती के परिजन नाराज थे और उन पर युवती को घर भेजने का दबाव बना रहे थे। पूरे मामले की हर पहलू पर जांच कराई जा रही है। मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *