उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी,उफान पर नदियां,छोड़ा गया अलकनंदा का पानी, अलर्ट के आदेश..Video

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 5 दिनों तक मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज, येलो अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा रहने की उम्मीद है। नैनीताल – देहरादून जिले में तो रात से ही बारिश का दौर जारी है।

कई इलाकों में भारी से अत्याधिक भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई हैं। मौसम विभाग द्वारा आज कुमाऊं मंडल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है मौसम विभाग के अनुसार पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है।

तथा अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ही सुबह से ही विभिन्न जिलों में बरसात शुरू हो गई है।

ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मुख्य बाजार केदारनाथ तिराहे के समीप जयमंडी गदेरा में निर्मित 12 मीटर स्पान वाले पुल के एक पिलर की नींव पानी के तेज बहाव से खोखली हो रही है। सुरक्षा को देखते हुए पुल के एक हिस्से से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड कार्यदायी संस्था के साथ पिलर के खोखले हुए हिस्से को सही करने में जुटा है।

रुद्रप्रयाग में केदारनाथ तिराहे में बदरीनाथ राजमार्ग पर 12 मीटर स्पान वाले डबल लेने पुल के एक पिलर की बुनियाद जयमंडी गदेरा के तेज बहाव से खोखली हाेती जा रही है। एनएच के एक हिस्से से वाहनों की आवाजाही रोक दी है।

उत्तराखंड में आज भी पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी है। जिसके चलते नदियां भी उफान पर हैं। श्रीनगर गढ़वाल के सीनियर मैनेजर शाहिद शेख ने बताया कि भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण श्रीनगर डैम में करीब तीन हजार क्यूसेक अतिरिक्त पानी आने की आशंका है। जिसके चलते आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से श्रीनगर डैम से पानी छोड़ने की सूचना जारी की गई थी। इसके बाद सुबह साढ़े नौ बजे डैम से पानी छोड़ा गया है। यह पानी साढ़े 10 बजे देवप्रयाग, साढ़े 12 बजे ऋषिकेश और करीब एक बजे हरिद्वार पहुंचेगा। जिसके चलते देवप्रयाग, ऋषिकेश और हरिद्वार में अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण देवप्रयाग, हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। गंगा इस समय खतरे के निशान पर बह रही हैं।

आदेश – उपरोक्त विषयक अवगत कराना है कि मैं० जीवीके पॉवर श्रीनगर गढ़वाल के सीनियर मैनेजर शाहिद शेख द्वारा अवगत कराया गया है कि अलकनंदा नदी के अपस्ट्रीम में प्रातः 9:30 बजे लगभग 3000 क्यूमैक्स अतिरिक्त पानी श्रीनगर डैम पर पहुंचने की प्रबल संभावना है। उपरोक्त डिस्चार्ज श्रीनगर डैम से 9:30 बजे किया जायेगा जोकि 10:30 बजे देवप्रयाग, 12:30 बजे ऋषिकेश व दोपहर 1:00 हरिद्वार पहुंचेगा।

समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC / राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710335, 2664314, 2664315, 2664316, फैक्स नं० 0135-2710334, 2664317, टोल फ्री नं0 1070, 9058441404 एवं 8218867005 पर तत्काल देना सुनिश्चित करेंगे।

जनपद नैनीताल मे यह है ताजा अपडेट – इन रास्तों पर यातायात प्रतिबंधित

उत्तराखण्ड के नैनीताल समेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बरसात बताई थी, जबकि नैनीताल में पांच दिनों में केवल 36मिमी बरसात नापी गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद सरकार ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए स्कूलों में छुट्टी कर दी, लेकिन पिछले 5 दिनों में इतनी कम बरसात बच्चों की पढ़ाई प्रभावित कर रही है। ऑनलाइन की पढ़ाई से भी बच्चे शारीरिक और बौद्धिक रूप से अस्वस्थ हो रहे हैं। नैनीताल जिले समेत शहर में पिछले पांच दिनों में पड़ी बरसात के आंकड़े।

(1)14 जुलाई 2023 :- नैनीताल(स्नो व्यू) – 33.0मिमी, हल्द्वानी (काठगोदाम) – 33.0मिमी, कोश्याकुटोली – 26.1मिमी, धारी – 21.0मिमी, बेतालघाट – 15.2मिमी, रामनगर – 36.4 मिमी, कालाढूंगी – 66.0मिमी, मुक्तेश्वर – 12.4मिमी


(2)15 जुलाई 2023 :- नैनीताल(स्नो व्यू) – 0.0मिमी, हल्द्वानी (काठगोदाम) – 17.0मिमी, कोश्याकुटोली – 0.0मिमी, धारी – 0.0मिमी, बेतालघाट – 5.0मिमी, रामनगर – 53.6मिमी, कालाढूंगी – 1.0मिमी, मुक्तेश्वर – 0.3मिमी


(3)16 जुलाई 2023:- नैनीताल(स्नो व्यू) – 3.0मिमी, हल्द्वानी (काठगोदाम) – 37.0मिमी, कोश्याकुटोली – 0.0मिमी, धारी – 0.0मिमी, बेतालघाट – 0.0मिमी, रामनगर – 0.0 मिमी, कालाढूंगी – 0.0मिमी, मुक्तेश्वर – 0.0मिमी


(4)17 जुलाई 2023:- नैनीताल(स्नो व्यू) – 0.0मिमी, हल्द्वानी (काठगोदाम) – 3.0मिमी, कोश्याकुटोली – 0.0मिमी, धारी – 0.0मिमी, बेतालघाट – 0.0मिमी, रामनगर – 0.0 मिमी, कालाढूंगी – 0.0मिमी, मुक्तेश्वर – 0.0मिमी


(5)18 जुलाई 2023:- नैनीताल(स्नो व्यू) – 0.0मिमी, हल्द्वानी (काठगोदाम) – 0.0मिमी, कोश्याकुटोली – 0.0मिमी, धारी – 3.0मिमी, बेतालघाट – 0.0मिमी, रामनगर – 5.0 मिमी, कालाढूंगी – 0.0मिमी, मुक्तेश्वर – 0.8मिमी

वही आज मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल जिले में आज सुबह से ही लगातार बारिश का क्रम जारी है, ऐसे में पुलिस प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की हैं।जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते काठगोदाम हैड़ाखान व शेरनाला चोरगलिया सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद है। प्रशासन द्वारा स्थिति से निपटने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस ने सार्वजनिक अपील भी जारी की है। जिसमें नदी-नालों से दूर रहने को कहा गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार काठगोदाम हैड़ाखान रोड पर पहाड़ खिसकने के कारण रोड पर लगातार मलवा एवं पानी आ रहा है। जिस कारण यह मार्ग पूर्ण रूप से बंद है। इसके अलावा शेरनाला चोरगलिया रोड में पानी का बहाव तेज होने के कारण रोड यात्रा हेतु बंद है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *