Ad

नैनीताल में मालरोड की बेंच पर मृत मिला पूर्व पर्वतारोही युवक..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल में शराब के नशे में रातभर बरसात में सड़क पर पड़े रहने से युवक की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार तल्लीताल क्षेत्र में एल्फिस्टन होटल के समीप रहने वाला 47 वर्षीय युवक रात को तल्लीताल स्थित चर्च के सामने, मॉल रोड की बेंच पर बैठा था। नशे कि हालत में बैठा युवक सवेरे तक उसी स्थिति में बरसात के बीच बैठा रह गया।

ADVERTISEMENTSAd

सवेरे छह बजे राहगीरों ने युवक की स्थिति देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने युवक की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचित किया। युवक की उम्र लगभग 47 वर्ष बताई गई है जो बेरोजगार था और नशे का आदि था। युवक के परिजन सवेरे लगभग 7:30 बजे उसे लेने पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में शव को लेकर घर को लौट गए।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *