Ad

बनभूलपुरा हिंसा : कोर्ट ने फईम की हत्या के मामले में दिये जांच के निर्देश,मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में 8 फरवरी को बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में हुई हिंसा मामले में कोर्ट के आदेश के बाद एक व्यक्ति की मौत के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाने में दर्ज हुआ है. पूरे मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गयी है।

ADVERTISEMENTSAd

बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा के दौरान गांधीनगर बनभूलपुरा निवासी फईम की मौत के मामले में अब जांच शुरू हो गयी है।मृतक के भाई परवेज ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके भाई की मौत हिंसा में नहीं बल्कि उसके आधा दर्जन से अधिक पड़ोसियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और उसको हिंसा में दिखने की कोशिश की।

परवेज़ ने कोर्ट में कहा है कि इस साजिश में हत्यारोपी का बेटा उसके परिवार व अन्य लोग शामिल हैं घटना के दिन मुख्य आरोपी अपने साथियों के साथ घर के बाहर एकत्र हुए और उनके वाहनों को आग लगा दी जब फईम ने उसका विरोध किया तो पड़ोसी ने गोली मार दी घायल फईम को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.आरोपियों ने इस बीच घर में घुसकर सामान भी लूटा।

फहीम की हत्या मामले में अदालत ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच के निर्देश दिये साथ ही कहा यदि आरोपियों के खिलाफ तथ्य पाये जाते हैं तो उन्हें मामले में नामजद किया जाए. नैनीताल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बनभूलपुरा थाना प्रभारी को जांच के बाद रिपोर्ट अदालत में पेश करने को कहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *