

उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के बीच पहाड़ों में जमकर मेघ बरस रहे हैं। मंगलवार सुबह केदारनाथ हाईवे पर फाटा के पास बड़ा हादसा हो गया। मलबे और बोल्डर की चपेट मे आने एक रेस्टोरेंट ध्वस्त हो गया। इस दौरान रेस्टोरेंट के अंदर दो लोग फंसे थे। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। वहीं, दोनों को हल्की चोट आई है।
आपको बताते चलें हिमाचल उत्तराखंड सहित दिल्ली-NCR समेत पहाड़ी इलाकों पर मानसून का प्रकोप लगातार जारी है. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मॉनसून अपना असर दिखा रहा है. एक तरफ जहां पहाड़ों पर नदी में उफान और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है तो वहीं, राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाके भीषण जलभराव में डूबे पड़े हैं।
तेज बारिश के कारण केदारनाथ मार्ग पर ब्यूंग गाड़, तरसाली, फाटा, बांसवाड़ा, तिलवाड़ा समेत अन्य स्थानों पर बोल्डर और मलबा आने से कई मार्ग बाधित चल रहे हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल-बागेश्वर जिले में बारिश का असर,कल सभी स्कूल बंद..Heavy rain alert_haldwani
ड्यूटी के साथ पढ़ाई का जुनून, नित्या पांडे ने 97.54 पर्सेंटाइल के साथ UGC NET किया क्वालीफाई
हल्द्वानी_इंस्प्रेशन स्कूल में छात्राओं का HPV टीकाकरण
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, दोनों तरफ वाहनों की कतार..Video
₹53.72 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, रामनगर के हिस्से आई बड़ी सौगात