अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के हरप्रीत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के छात्र हरप्रीत सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए विश्वविद्यालय और उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस में 10 अक्टूबर 2026 को आयोजित ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड्स 2026 में उनकी परियोजना ‘स्लो ट्रैवल मॉड्यूल फॉर उत्तराखंड (इकोरूट्स)’ को कॉलेज विद्यार्थी श्रेणी में सतत विकास लक्ष्य-11 के अंतर्गत उपविजेता स्थान मिला। आयोजन में 55 से अधिक देशों से प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं।

हरप्रीत की यह अभिनव पहल नैनीताल और मसूरी जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का दबाव कम करने, ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय होमस्टे के माध्यम से रोजगार व आजीविका के अवसर बढ़ाने पर केंद्रित है। परियोजना में पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों के लिए डिजिटल ‘ग्रीन पॉइंट्स’ देने की व्यवस्था प्रस्तावित है, जिससे प्लास्टिक का कम उपयोग, साझा एवं इलेक्ट्रिक परिवहन और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिल सकेगा। परियोजना का लक्ष्य पर्यटन से जुड़े कार्बन फुटप्रिंट में 30 प्रतिशत तक कमी लाना है।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी, विद्याशाखा निदेशक प्रो. एम.एम. जोशी और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अखिलेश सिंह ने हरप्रीत को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हरप्रीत की यह पहल पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को साथ लेकर चलने वाले जिम्मेदार पर्यटन की नई संभावनाएं प्रस्तुत करती है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *