ब्रेकिंग न्यूज़_ हल्द्वानी-नैनीताल हाइवे पर सामान से भरे ट्रक में धमाकों के साथ उठी लपटें_भयंकर आग..Video


ब्रेकिंग_ उत्तराखण्ड में नैनीताल के ज्यूलिकोट एन.एच.में दीपावली के सामान से भरे ट्रक में आग लग गई। देसखते ही देखते ट्रक में रखा सामान जलकर खाक हो गया।

दिल्ली से नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग(एन.एच.)109 में आज तड़के सवेर पहाड़ों को सामान ले जाते एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक में दीपावली के लिए पेंट, खाद्य सामग्री, इलेट्रॉनिक उपकरण आदि जा रहा था। अचानक अज्ञात कारणों से ट्रक में रखे सामान में आग लग गई।
पटाखों की तरह तेज ध्वनि सुनकर सड़क पर मौजूद लोगों ने पहले इसे पटाखे समझा और दोनों तरफ का ट्रैफिक दूर दूर रुक गया। दमकल विभाग और ज्यूलिकोट पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन तब तक स्थानीय लोगो ने चालक को निकालने में मदद की। स्थानीय लोगों ने बताया कि सामान के जलने में पटाखों सा अहसान हो रहा था।
बताया जा रहा है कि ट्रक हल्द्वानी से अल्मोड़ा के द्वाराहाट की तरफ जा रहा था। ट्रक में खाद्य सामग्री के साथ पेंट, वाशिंग मशीन आदि लदा था।
ट्रक को चालक दीप सिंह बिष्ट चला रहे थे। आग बुझाने में दमकल, पुलिस और स्थानीय लोगों की भूमिका रहा। इसमें, स्थानीय निवासी पूरन ,अंशु, सचिन, भीम रावत, सुमित, पुष्कर जोशी, पुलिसकर्मी प्रदीप सिंह, मलकीत कंबोज, अनूपसिंह के साथ दमकल से हरनाम राणा, महेश जोशी, मोहन सिंह, वीरेश कुमार, जितेंद्र सिंह आदि रहे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


इस दिवाली शुद्धता भी, स्वरोजगार भी…नगर निगम की पहल ने हुनर को दिया बाजार
एकता के दीप जलाएं, खुशियों से रोशन हो हर आंगन…CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं
जेनी प्रकरण_ चुनावी आहट के बीच 23 साल पुराना मामला गरमाया
IPS डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल… उत्तराखंड पुलिस की दोहरी उपलब्धि
दिवाली की खुशियां बाटें, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं