उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन, पार्टी में शोक की लहर..


देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने भाजपा में लंबे समय तक विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं और संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाई। वह पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता के साथ-साथ विभिन्न दायित्वों पर भी रहे। उनके निधन को भाजपा परिवार के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।
निधन की खबर सामने आने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेताओं ने कहा कि वीरेंद्र सिंह बिष्ट का संगठन के प्रति समर्पण और योगदान हमेशा याद किया जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन, पार्टी में शोक की लहर..
कुमाऊं पर नजर_हल्द्वानी पहुंचेंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
नैनीझील में गोल्डन महाशीर जैसी मछलियों का अंधेरे में शिकार..? Watch चोरी
गौलापार नैब केंद्र में दिव्यांग बच्ची के साथ हुए यौन शोषण मामले में हाईकोर्ट सख्त…
हल्द्वानी RTO में फायरिंग का मामला, वरिष्ठ अधिकारी निलंबित..