आरोपी की निशानदेही पर..15 दिन से लापता अधिवक्ता का शव शव खाई मिला, लोगों में भारी आक्रोश


उत्तराखंड _ 15 दिनों से लापता अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार का शव खाई से बरामद किया गया है। उनकी तलाश में बीते 15 दिनों से सकुशल वापसी की उम्मीद कर रहा परिवार टूट गया। बागेश्वर में नदीगांव रोड स्थित डिगर पातल की गहरी खाई से अधिवक्ता का शव बरामद हुआ है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। अधिवक्ता की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे शहर में शोक और आक्रोश का माहौल है।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने देर शाम घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने खाई से शव को बाहर निकाला। अधिवक्ता का शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे नगर में सनसनी फैल गई।
घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार पिछले 15 दिनों से लापता थे। उनकी तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी। मामले में हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ के दौरान अधिवक्ता का शव नदीगांव रोड स्थित डिगर पातल की खाई में फेंकने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर मौके पर पहुंची और उसकी निशानदेही पर तलाश अभियान शुरू किया।
खाई की गहराई और दुर्गम रास्ते के कारण रेस्क्यू टीम को शव बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार देर शाम पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने शव को खाई से बाहर निकाल लिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल पर पंचनामा भरने की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन, अधिवक्ता, व्यापारी और नगर के लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान लोगों ने रेस्क्यू अभियान में पुलिस और प्रशासन का सहयोग भी किया।
उधर, जिला अस्पताल में मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। माता नंदी परिहार, पिता गोविंद सिंह परिहार और बहन दीक्षा परिहार सहित अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। 15 दिनों से धीरेंद्र की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे परिवार को शव मिलने की खबर ने झकझोर कर रख दिया। अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
वहीं, अधिवक्ता का शव बरामद होने के बाद नगर के व्यापारियों, अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। परिजनों और नगरवासियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सख्त सजा दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस घटना से पूरा नगर स्तब्ध है और मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
इधर, पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है। अधिवक्ता की मौत के पीछे की परिस्थितियों, घटना के कारणों और इसमें शामिल अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


आरोपी की निशानदेही पर..15 दिन से लापता अधिवक्ता का शव शव खाई मिला, लोगों में भारी आक्रोश
केदारताल में गुम हुए आठ ट्रैकर, 6 दिन से तलाश जारी_परिजनों की बढ़ी बेचैनी
पार्षद प्रीति आर्या ने PWD कार्यालय का घेराव किया, तालाबंदी की चेतावनी
‘वन्दे मातरम्’ के 150 साल का उत्सव, देशभक्ति के रंग में रंगा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय
नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकार से कहा एक दिन तो वहां सभी को जाना है_ रोड बनाएं